×
🙏 माँ सिंहवाहिनी ट्रस्ट में आपका स्वागत है | ⏰ आरती का समय: सुबह 6:00 बजे और शाम 7:30 बजे | 🚩 आगामी आयोजन: चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां शुरू | 📞 सहायता हेतु संपर्क करें: +91 7985345479, 8081519283

हमारे बारे में

माँ सिंहवाहिनी मंदिर ट्रस्ट - इतिहास, उद्देश्य एवं प्रबंधन

Temple Logo

ट्रस्ट का परिचय एवं इतिहास

प्राचीन माँ सिंहवाहिनी मंदिर ग्राम लखनपुर व बीरा (बांदा) की सीमा पर स्थित एक प्रसिद्ध सिद्ध पीठ है। यह मंदिर सदियों से लाखों भक्तों की आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र रहा है।

मंदिर की सुचारू व्यवस्था, धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन और सामाजिक कल्याण के कार्यों को दिशा देने के लिए 02 मार्च 2023 को "माँ सिंहवाहिनी मंदिर ट्रस्ट" की स्थापना की गई (पंजीकरण संख्या: 202300872001209)।

ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य मंदिर के प्राचीन वैभव एवं पवित्रता को बनाए रखना और गौ सेवा, अन्नदान एवं समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

हमारे मुख्य उद्देश्य

गौ सेवा

सिंहवाहिनी गौशाला में 60+ गौ माताओं की पूर्ण निष्ठा एवं प्रेम से सेवा और संरक्षण।

शिक्षा

ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा एवं सामग्री के अवसर प्रदान करना।

स्वास्थ्य

गरीब एवं असहाय लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर, औषधि एवं सहायता उपलब्ध कराना।

नारी शक्ति

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न सेवा प्रयास।

प्रबंधन समिति

विजय शंकर तिवारी

मुख्य प्रबंधक

श्री रामदत्त माली

अध्यक्ष

श्रीमती देवकुमारी

ट्रस्ट मंत्री

रबेंद्र तिवारी

पुजारी प्रबंधक